मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 1, 2023 5:49 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 226 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 226 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पदों पर नियुक्तियां होने से आम लोगों की परेशानियां दूर होंगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से जीवन में मानक बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। श्री धामी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों का संज्ञान लेकर नियुक्ति प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए जिम्मेदार दी गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम देहरादून द्वारा विकसित किए गए सिटीजन एप ‘वन स्टॉप सोल्यूशन’ को भी लांच किया। साथ ही श्री धामी ने ओडीएफ प्लस के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए हरिद्वार तथा टिहरी को और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सबसे अधिक श्रमदान करने के लिए देहरादून और उधमसिंह नगर जिले को पुरस्कृत भी किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला