मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 10, 2025 7:28 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा – प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में पिछले 11 सालों का कालखंड, स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 11 साल विकास, विश्वास और सकारात्मक बदलाव को समर्पित रहे हैं। इन 11 सालों का कालखंड सक्षम, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का रहा है।

 

उन्होंने कहा कि इस अवधि में भारत ने, न केवल आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय स्वाभिमान को भी पुनर्स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि इस कालखंड में राजनीति की नई कार्य संस्कृति प्रारंभ हुई है, जिसमें केवल वादे नहीं, परिणाम हैं।

 

आज देहरादून में मोदी सरकार के 11 वर्ष ‘‘संकल्प से सिद्धि तक‘‘ विषय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक का कालखंड स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 से प्रारंभ हुई यह यात्रा स्वतंत्रता के बाद जनता की अपेक्षाओं और अवधारणाओं को पूरा करने वाली रही है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को भी गिनाया।