अप्रैल 28, 2025 8:19 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा मार्गों और तीर्थ-पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा मार्गों और तीर्थ-पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। देहरादून स्थित शासकीय आवास से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर श्री धामी ने अवैध आधार कार्ड, वोटर आईडी और कनेक्शन मामलों में दोषियों पर कार्रवाई करने को भी कहा।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों के मरम्मत कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, कैंची धाम वार्षिकोत्सव की तैयारियों के तहत पार्किंग और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था समय पर पूरी करने को कहा।

उन्होंने वनाग्नि संभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, आगजनी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और ग्रामीण इलाकों में नियमित फॉगिंग कराने के निर्देश भी दिए।