मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा के चौखुटिया में ‘चैत्र अष्टमी मेले’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सुदूरवर्ती गांवों तक सड़क, पेयजल और शिक्षा के क्षेत्र में कदम बढ़ा रही है। केदारखंड के विकास पर बोलते हुए श्री धामी ने कहा कि मानसखंड के मंदिरों का भी पुनरुद्धार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार लखपति दीदी योजना के अंतर्गत चौखुटिया और द्वारहाट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है।