मार्च 22, 2025 10:44 पूर्वाह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इण्डो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव में शामिल हुए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित इण्डो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव में भाग लिया। इस दौरान, उन्होंने भारत और नेपाल के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टालों का दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को मजबूत करेगा। उन्होंने भारत और नेपाल के बीच सदियों पुरानी धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों की बात की। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल की जनता की आस्था अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण में दिखाई दी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के रिश्तों के और मजबूत होने की बात की। उन्होंने बताया कि नेपाल और भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और उत्तराखंड से नेपाल तक कई पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं। श्री धामी ने जोर देते हुये कहा कि उत्तराखंड सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार को सुगम बनाने के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर रही है। उन्होंने काली नदी पर प्रस्तावित पंचेश्वर बांध परियोजना का उल्लेख भी किया, जो दोनों देशों के लिए साझा ऊर्जा उत्पादन का अवसर प्रदान करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला