मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 50 से अधिक देशों व भारत के अनेक राज्यों से आए योग प्रेमियों का भी स्वागत किया। इस अवसर पर श्री धामी ने कहा कि योग नगरी ऋषिकेश ने भारत ही नहीं अपितु दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है, यही कारण है कि ऋषिकेश दुनियाभर के योग और शांति प्रेमी लोगो के लिए पहली पसंदीदा जगह बन गया है।
Site Admin | मार्च 10, 2025 9:05 पूर्वाह्न
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया