मार्च 3, 2025 8:42 पूर्वाह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासियों से उत्तराखंड स्थित उनके पुश्तैनी गांव और पहाड़ों के विकास में सहभागी बनने का आवाहन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रवासियों से उत्तराखंड स्थित उनके पुश्तैनी गांव और पहाड़ों के विकास में सहभागी बनने का आवाहन किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आयोजित उत्तरैणी-मकरैंण महोत्सव में प्रवासियों से अपनी पैतृक भूमि में निवेश कर वहां स्वरोजगार, लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर अपनी जन्मभूमि को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत लोक कला लोक संगीत को बढ़ावा देने के साथ उत्तराखंडी प्रवासियों को प्रेम के एक सूत्र में पिरोने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने इस महोत्सव को उत्तराखंड की संस्कृति वेशभूषा खानपान और अपनेपन का संगम बताया है। महोत्सव में पारंपरिक हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद और उत्तराखंडी व्यंजनों को भी प्रदर्शित किया गया है।