फ़रवरी 12, 2025 6:39 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में हॉकी और कुश्ती प्रतियोगिता का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के तहत हॉकी और कुश्ती प्रतियोगिता का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का होना ऐतिहासिक क्षण है।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के आयोजन से उत्तराखंड में खेलों के लिए विकसित की गई बुनियादी सुविधाओं से भविष्य में खिलाड़ियों को मदद मिलेगी।