मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 4, 2025 9:24 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोजन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भोजन परोसा और खिलाड़ियों के साथ भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों की अच्छी शुरुआत हुई है और राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी खिलाड़ी देवभूमि उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। श्री धामी ने कहा कि खिलाड़ियों और आगंतुकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हर राज्य के खिलाड़ियों को वहां के खानपान के हिसाब से भोजन व्यवस्था देने के प्रयास किए गए हैं।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला