जनवरी 12, 2025 8:19 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन’’ का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन’’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न नीतियों और योजनाओं के माध्यम से प्रवासी उत्तराखंडियों की सक्रिय भागीदारी को प्रदेश के विकास में सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आज उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान श्री धामी ने कहा कि विदेश में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडी राज्य के सशक्त ब्रांड एंबेसडर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में 30 से अधिक प्रवासियों ने प्रदेश के गांवों को गोद लेकर वहां के लोगों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं, जो सामाजिक उत्थान में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

एक दिवसीस सम्मेलन के पहले सत्र में विशेषज्ञों ने राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन किया।