मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 11, 2025 8:09 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली जिले के कर्णप्रयाग, सेवाई में संचालित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के अंत तक इस परियोजना का पहला चरण पूरा हो जाएगा।
 
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों से रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे कार्यों, अवस्थापना सुविधाओं और परियोजना की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली।