मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 7, 2025 6:33 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां की दी जानकारी  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से ओएनजीसी और आईओसी से राष्ट्रीय खेलों में सीएसआर में स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध भी किया। आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान श्री धामी ने उन्हें राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय द्वारा हरसंभव सहायता की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं के प्रस्तावों को स्वीकृत करने का अनुरोध किया। केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि केंद्र से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला