जनवरी 7, 2025 3:47 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से की भेंट

 

 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट कर राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। साथ प्रदेश में खेल अवस्थापना सुविधाओं को विकसित करने के लिए संचालित कार्यों के विषय में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान श्री धामी ने अल्मोड़ा जिले के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं के निर्माण और प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर एक बहुद्देशीय स्पोर्ट्स हॉल की स्थापना के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने चम्पावत में महिला स्पोर्टस कॉलेज की भूमि पर इंडोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग वॉल के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता का विषय भी रखा। इसके अलावा श्री धामी ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर में स्थित आईस स्केटिंग रिंक के संचालन के लिए पूर्व में प्रेषित प्रस्ताव पर स्वीकृति देने और नई टिहरी स्थित शिवपुरी में संचालित साहसिक प्रशिक्षण केन्द्र के उच्चीकरण के लिए भी धनराशि स्वीकृति करने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री के सभी आग्रह पर केंद्रीय मंत्री ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला