जनवरी 6, 2025 4:09 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु गोविंद सिंह जयंती पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को नमन किया। अपने संदेश में श्री धामी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन त्याग, बलिदान, साहस और करुणा का प्रतीक है। उनके संदेश और आदर्श आज भी समाज में समानता, एकता और आत्मसम्मान की भावना को जागृत करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया है।