मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत के बनबसा में सशस्त्र सीमा बल, सीमा सड़क संगठन और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों को मिठाई खिलाई और उनसे बातचीत की।
इस मौके पर जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सेना के जवानों और उनके परिजनों के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं, जिसका लाभ प्रदेश के सैनिकों को दिया जा रहा है।