अक्टूबर 24, 2024 6:25 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले के किनसुर बागी में तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का उदघाटन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड का हर स्थान एक नया पर्यटन स्थल है और सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत किनसुर बागी में आयोजित तीन दिवसीय नयार उत्सव के शुभारम्भ अवसर पर बोल रहे थे।

श्री धामी ने कहा कि नयार उत्सव-2024 के आयोजन से किनसुर बागी को विश्व पटल पर पहचान मिलेगी, वहीं क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों से व्यापारिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का प्रवाह और राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।