मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 15, 2024 3:03 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित पीसीएस अधिकारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विभागों के लिए चयनित अधिकारियों को आज देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा में चयनित सभी अधिकारी अमृतकाल के कर्मयोगी और सहयात्री हैं। 19 विभागों में 289 से अधिक अधिकारियों की नियुक्ति होने से सभी विभाग मजबूत होंगे। श्री धामी ने जोर देते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवाओं का मतलब सिर्फ आदेश जारी करना नहीं होता बल्कि समाज के अंतिम छोर तक विकास को पहुंचाना भी होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी राष्ट्र निर्माण और विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि सभी चयनित अधिकारी प्रदेश सरकार और आमजन के बीच में एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेंगे।