सितम्बर 16, 2024 8:32 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस अवसर पर राज्य में जगह-जगह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिव्यांग बच्चों की सर्वांगीण उन्नति के लिए प्रयासरत हैं। उधमसिंहनगर जिले में श्री धामी का जन्म दिन कल्याण दिवस और संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर नगर निगम रुद्रपुर ने एक कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को नजूल भूमि फ्रीहोल्ड योजना के द्वितीय चरण के तहत निःशुल्क मालिकाना हक दिया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री की विधानसभा चम्पावत में जन्मदिवस पर अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किये। उधर, कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूडी भूषण ने पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला