दिसम्बर 30, 2024 7:18 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री ने शीतलहर को देखते हुए सभी जिलों को प्रभावी उपाय करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश और बर्फबारी के बाद शीतलहर से बचाव के लिए प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। आज देहरादून में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पर जोर दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री तथा उसके आसपास के क्षेत्रों के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को कंबल, दस्ताने, मोजे और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराए जाएं। श्री धामी ने सड़कों से बर्फ हटाने के लिए आवश्यक संसाधनों का उचित प्रबंधन करने पर भी जोर दिया।