दिसम्बर 9, 2024 6:01 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री ने विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार राज्य में स्वास्थ्य और आरोग्य को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। आज देहरादून में 10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की धरती प्राचीन काल से ही आयुर्वेद के ज्ञान की धरती रही है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य में प्राचीन काल से ही कई तरह के शोध होते रहे हैं। श्री धामी ने कहा कि आयुष नीति के माध्यम से राज्य में आयुष, आरोग्य को बढ़ावा दिया जा रहा है। योग नीति बनाने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य में 300 आयुष अस्पताल बनाए गए हैं।

 

राज्य की प्रगति पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश विकास, रोजगार, निवेश, स्टार्टअप समेत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।