अक्टूबर 18, 2024 7:27 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री ने मुंबई में जेपी नड्डा के साथ इंडिया केम-2024 एडवांटेज भारत के 13वें द्वि-वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुंबई में केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ इंडिया केम-2024 एडवांटेज भारत : इंडियन केमिकल्स एंड पेट्रो-केमिकल्स पेविंग द फ्यूचर के 13वें द्वि-वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में केमिकल, फार्मा, पेट्रो-केमिकल और प्लास्टिक जैसे उद्योगों के लिए बेहतरीन इको-सिस्टम विद्यमान है।

 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार आकर्षक फार्मा पॉलिसी बनाने जा रही है। अभी भी प्रदेश 160 से अधिक देशों को दवाएं निर्यात कर रहा है। वर्ष 2023-24 में प्रदेश से 11 हजार 889 करोड़ रुपये के फार्मा प्रोड्क्ट का निर्यात हुआ है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण तथा निवेश के क्षेत्र में केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन आरंभ किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला