अक्टूबर 18, 2024 7:41 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री ने प्रदेश को 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी 10 सेक्टरों में जारी कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है।

 

उन्होंने कहा कि एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की प्राप्ति में सभी विभागों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने हर विभाग में इसके लिए एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। साथ ही नोडल अधिकारी साप्ताहिक, प्रमुख सचिव स्तर पर पाक्षिक और विभागीय मंत्री के स्तर पर मासिक समीक्षा बैठक की जाए।

 

उन्होंने कहा कि इन्वेस्टमेंट और भूमि अधिग्रहण से जुड़े प्रकरण लंबित नहीं रहने चाहिए। इसके लिए जिलाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।