हरिद्वार स्थित ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में मदन मोहन मालवीय राज्य शोध संस्थान की स्थापना की जाएगी, जिसमें योग, ध्यान और अध्यात्म से जुड़े विषयों का अध्ययन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन और संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने के समापन समारोह में यह घोषणा की।
उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को विश्व तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की सात दशक की यात्रा को राष्ट्र निर्माण में समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि संगठन ने स्वदेशी विचारधारा के साथ श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा की है।
सरकार के विभिन्न प्रयासों को रेखांकित करते हुए श्री धामी ने कहा कि श्रमिकों के कल्याण के लिए ई-श्रम पोर्टल, बीमा, ईएसआई, ईपीएफ जैसी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुराने 29 श्रम कानूनों को सरल बनाकर चार श्रम संहिताओं में बदला गया है। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि श्रमिक सिर्फ श्रम के साधक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के पथ निर्माता हैं। स्किल इंडिया अभियान से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
Site Admin | जून 23, 2025 9:16 पूर्वाह्न
मुख्यमंत्री ने की ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय राज्य शोध संस्थान स्थापित करने की घोषणा