मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 13, 2024 2:57 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री ने अर्की के दाड़लाघाट में आयोजित जातर मेला में उपस्थित देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद विशाल जनसमूह को सम्बोधित किया

अर्की विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सत्य सदैव जीतता है और प्रदेश के जन-जन के आर्शीवाद से हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार करेंगे। मुख्यमंत्री अर्की के दाड़लाघाट में आयोजित जातर मेला में उपस्थित देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद विशाल जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने तदोपरांत अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। उन्होंने 8.09 करोड़ रुपए की लागत से शालाघाट-कोठी-कोलका-चमयावल मार्ग को चौड़ा करने एवं पक्का करने, 6.38 करोड़ रुपए से पिपलूघाट-सरयांज मार्ग के स्तरोन्यन, 11.05 करोड़ रुपए की लागत से अर्की से शालाघाट तक सम्पर्क मार्ग के स्तरोन्यन, 8.09 करोड़ रुपए की लागत से अर्की-खरड़हट्टी मार्ग के स्तरोन्यन कार्य, 17.40 करोड़ रुपए की लागत से गलोग-टुकाना (जोखाघाटी) मार्ग के स्तरोन्यन कार्य तथा 10.42 करोड़ रुपए की लागत से कराड़ाघाट से बांवा मार्ग के स्तरोन्यन कार्य की आधारशिला रखी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2.11 करोड़ रुपए की लागत से वैटनरी मोड़-कोटला नुम्हाला-शिवनगर मार्ग का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सरली में 7.94 करोड़ रुपए की लागत से 33 के.वी. विद्युत उप केन्द्र की आधारशिला रखी तथा 14.56 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के भवन का भूमि पूजन किया।