जुलाई 10, 2024 6:01 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब से थोड़ी देर बाद पटना के जे. पी. गंगा पथ के तीसरे चरण का लोकार्पण करेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब से थोड़ी देर बाद पटना के जे. पी. गंगा पथ के तीसरे चरण का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहेंगे। इस पथ के लोकार्पण के बाद गाय घाट से कंगन घाट के बीच नवनिर्मित जे. पी. गंगा पथ वाहनों के परिचालन के लिए खोल दिया जाएगा। जे. पी. गंगा पथ का यह भाग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी है। इससे पटना सिटी के निवासियोें समेत अन्य लोगों को अशोक राजपथ पर लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलेगी। साथ ही व्यापारियों को भी मंडियों में पहुंचना आसान हो जाएगा।