मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 22, 2025 1:22 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीएसटी दरों में बड़ी कटौती और सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीएसटी दरों में बड़ी कटौती और सुधारों के लिए बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में, मुख्यमंत्री ने अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से यानी नवरात्रि के पहले दिन से, पूरे देश में नई जीएसटी दरें लागू हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अब जीएसटी में 5% और 18% की दो मुख्य दरें होंगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी में इस सुधार से बिहार के साथ-साथ देश भर के सभी वर्गों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं अब सस्ती हो जाएंगी और उन्हें आवश्यक वस्तुओं की खरीद पर कम खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि नई जीएसटी दरों के लागू होने से देश की जीडीपी में वृद्धि होगी और समाज के सभी वर्गों, विशेषकर निम्न और मध्यम वर्ग को विशेष राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, जीएसटी सुधारों से हर परिवार में समृद्धि आई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला