अक्टूबर 29, 2024 3:50 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है धनतेरस

आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस के साथ ही 5 दिन तक चलने वाले दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। आज का दिन परंपरागत रूप से सोने और चांदी की खरीदारी के लिए काफी शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन सोने और चांदी की खरीदारी से पूरे साल लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने कामना की कि भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से सभी का जीवन हमेशा अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि से भरा रहे।

 

राज्यपाल ने कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य को लेकर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का यह पर्व राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी पर्व है।

 

श्री धामी ने कहा कि दीपावली का पर्व सत्य, सद्भावना और मर्यादा का भी संदेश देता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला