जनवरी 7, 2025 10:39 पूर्वाह्न

printer

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से की शिष्टाचार भेंट

 

राज्य में जल जीवन मिशन-ग्रामीण के तहत संचालित कार्य अंतिम चरण में है। इस अभियान से उत्तराखंड के ग्रामीणों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट के दौरान कही। इस दौरान श्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कामों को समय से पूरा करने के लिये वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये आवंटित अवशेष धनराशि जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने गंगा और उसकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर स्थित जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धौली गंगा पर स्थित पिथौरागढ़ की सेला उर्थि जल विद्युत परियोजना गंगा बेसिन में नहीं है। इसलिए मंत्रालय से इस संबंध में सभी स्वीकृतियां प्रदान की जा सकती हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला