नवम्बर 24, 2025 5:05 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर जताया शोक

 

भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग को रोशन करने वाले इस प्रतिभाशाली सितारे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित धर्मेंद्र, जिन्होंने स्वप्निल, युवा रोमांटिक भूमिकाओं से लेकर सशक्त और गहन किरदारों को निभाया, हमेशा फिल्म प्रेमियों की स्मृतियों में रहेंगे।

 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अभिनेता श्वेत-श्याम युग से लेकर रंगीन और हाल के तकनीकी रूप से आधुनिक युग तक सक्रिय रहे। उन्होंने यह भी कहा कि शोले के नायक की तरह, धर्मेंद्र असल जीवन में भी एक नेकदिल दोस्त थे।

 

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि धर्मेंद्र ने अपने साठ साल लंबे और शानदार करियर के दौरान अनगिनत प्रशंसकों के लिए अपार खुशियां फैलाईं। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ने शोले, चुपके-चुपके, सीता और गीता, ड्रीम गर्ल, द बर्निंग ट्रेन और लाइफ इन अ मेट्रो जैसी फिल्मों से बॉलीवुड नायक की छवि को एक नया आयाम दिया। उन्होंने अभिनेता के कविता और खेती के प्रति प्रेम को भी याद किया।

 

    अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए, वरिष्ठ राजनेता शरद पवार ने कहा कि धर्मेंद्र आम आदमी की कहानियों में प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र का आकर्षण, उनका हेयरस्टाइल, उनकी वेशभूषा और शोले का वीरू आज भी दोस्ती के प्रतीक के रूप में भारतीय प्रशंसकों के दिलों पर राज करता है।