जनवरी 19, 2025 2:05 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस रवाना हुए

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस स्विटजरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भागीदारी के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ उद्योग मंत्री उदय सामंत और अधिकारियों का एक शिष्टमंडल भी है। पांच दिन का यह सम्मेलन कल से शुरु हो रहा है।

 

अनुमान है कि सम्मेलन के दौरान महाराष्ट्र सरकार की ओर से 7 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव के समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। ये निवेश प्रस्ताव महंगी प्रौद्योगिकियों, सौर मॉड्यूल, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, कृषि प्रसंस्करण, आतिथ्य, स्वास्थ्य सेवा, यांत्रिक मेधा, ऑटोमोबिल और इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र से जुड़े हैं।