मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 7, 2024 1:15 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पचमढ़ी में महिलाओं द्वारा संचालित पहली होटल एमपीटी अमलतास का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पचमढ़ी में महिलाओं द्वारा संचालित पहली होटल “एमपीटी अमलतास” का कल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होटल का संचालन सिर्फ महिलाओं द्वारा किया जाना मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

 

वहीं, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत चयनित 50 पर्यटन स्थलों पर 40 हजार महिलाओं को आत्मरक्षा की और 10 हजार महिलाओं को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी की स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है।