मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन के ग्राम निनोरा में कपडा एवं परिधान क्षेत्र की एक और नवीन इकाई मेसर्स प्रतिभा स्वराज प्रा. लि. का लोकार्पण किया। यह इकाई औद्योगिक विकास के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस गारमेंट इकाई से जिले में लगभग 3 हजार 500 से अधिक स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होंगे।
इसमें 80 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की भागीदारी होगी, जो कि महिलाओं का सशक्त बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।