मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 12, 2024 7:06 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पर्व अवसर पर महेश्वर के शस्त्रागार में शस्त्र-पूजन किया। डॉ. यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो उनके शौर्य का प्रतीक है।

 

यह तलवार लोकमाता देवी अहिल्या बाई स्वयं धारण करती थीं। मुख्यमंत्री ने महेश्वर में 83 करोड़ 29 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल मकर संक्रांति के आसपास मंत्रि परिषद की बैठक महेश्वर में की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि महाकाल लोक की तर्ज पर यहां अहिल्या माता लोक भी बनाया जाएगा। साथ हीयहां टेक्सटाइलबुनकरों के लिए टूरिज्म विलेज बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई को याद करते हुए कहा कि उस दौर में उन्होंने महेश्वरी साड़ी के उपक्रम की शुरुआत की थी।