मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के नेमावर में “जल-गंगा संवर्धन अभियान“ में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नर्मदा नदी पर पूजा-अर्चना करने के पश्चात घाट पर साफ-सफाई की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां के ऐतिहासिक सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। विधायक आशीष गोविंद शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महंत श्री राम स्वरूप शास्त्री जी महाराज, सहित जनप्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास जिले में लगभग 05 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि से लगभग 3078 जल संरचनाओं के जीर्णोद्वार के कार्य किए जा रहे हैं। जिले में रूफ हॉर्वेस्टिंग सिस्टम से लगभग 250 स्थानों पर बारिश के पानी के संग्रहण के लिए कार्य किया जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विधायक आशीष शर्मा की मांग पर ग्राम तुरनाल में हंडिया बैराज डेम बनने से डूब क्षेत्र में आने वाले पांच लड्डू मन्दिर स्थल के संरक्षण के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि मन्दिर स्थल को विकसित कर अद्भूत बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गौशालाओं को विकसित करने के लिए भी राशि दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित ’वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम’ में भी शामिल हुए।
Site Admin | जून 9, 2024 7:56 अपराह्न
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “जल-गंगा संवर्धन अभियान“ में कार्यक्रम में शामिल हुए