मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 9, 2024 4:11 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदा घाट पर जल-गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास जिले के नेमावर में नर्मदा घाट पर जल-गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने घाट पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होने  जन समूह से जल बचाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए अनुरोध किया।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास जिले में लगभग 05 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि से लगभग 3078 जल संरचनाओं के जीर्णोद्वार के कार्य किए जा रहे हैं। जिनमें नगरीय क्षेत्र में लगभग 01 करोड़ 78 लाख की राशि से 650 संचनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए साथ ही लगभग 01 करोड़ 68 रुपए की राशि से लगभग 2400 से अधिक जल संरचनाओं का गहरीकरण व साफ-सफाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिले में 196 पुराने तालाब, 105 स्टॉप डेम 172 कुएं-बावड़ियां व अन्य जल स्त्रोतों पर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर खातेगांव कन्नौद के विधायक आशीष शर्मा भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने यहां महाभारत कालीन  श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री यादव ने क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की जीत पर बधाई भी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री  शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित ’वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम’ में भी शामिल हुए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला