मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 24, 2024 12:27 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: आयुष्मान भारत योजना के 6 वर्ष हुए पूरे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेश वासियों को बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से गरीब नागरिकों को बड़ी और गंभीर बीमारियों से उबरने और निरोग रहने की जो शक्ति मिली है, वो किसी संजीवनी से कम नहीं है। डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वस्थ नागरिकों से समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए प्रारंभ की गई ऐतिहासिक आयुष्मान भारत योजना के सफल क्रियान्वयन के 6 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में लगभग 4 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। प्रदेश के एक करोड़ 8 लाख परिवारों को योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक 45 लाख प्रकरणों में उपचार सहायता भी दी जा चुकी है। मध्यप्रदेश योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के लाखों परिवारों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। इस योजना का लाभ अब 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलेगा। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला