मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 15, 2024 11:49 पूर्वाह्न

printer

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘हेल्थ ऑफ इंदौर कार्यक्रम’ में शामिल हुए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में ऋषि, मुनियों, संत और महात्माओं ने हमें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का पाठ सिखाया है। ऋषि, मुनियों, संत और महात्माओं के बताये मार्गों और सिद्धांतों पर चलकर हम स्वस्थ जीवनशैली प्राप्त कर सकते हैं। कल इंदौर में सांसद सेवा संकल्प अभियान हेल्थ ऑफ इंदौर और दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि आज इस युग में आहार, विहार और संयमित दिनचर्या रखने की आवश्यकता है। इससे पहले एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सांची डेयरी के कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने सांची और केंद्रीय डेयरी बोर्ड के बीच हुए एमओयू को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया। उन्होंने कहा कि सांची ब्रांड है और रहेगा।