मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 12, 2024 1:37 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की भेंट, प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल नई दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने जानकारी दी कि गत दिवस राज्य शासन द्वारा दुग्ध संघों के प्रबंधन और संचालन आगामी पांच वर्ष के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के माध्यम से किए जाने पर सहमति बनी है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इस समझौते से लगभग 11 हजार गांवों के पशुपालक और दुग्ध-उत्पाद किसानों की आय में वृद्धि होगी। साँची ब्रांड को और बेहतर बनाया जायेगा।

  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि इस निर्णय से प्रदेश के दुग्ध-उत्पादक किसानों की संपन्नता के साथ खाद्य प्र-संस्करण और कृषि आधारित उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।   

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला