मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में कल केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सभी विकास परियोजनाओं को केन्द्र सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा। डॉ. यादव ने केन्द्रीय रेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से प्रदेश में रेल नेटवर्क की आवश्यकता पर चर्चा की। श्री वैष्णव से आईटी के विकास के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने आवास और शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात में राजधानी परियोजना प्रशासन के संबंध में राशि आवंटित करने का निवेदन किया। वहीँ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत में मध्य प्रदेश के डिफेंस इन्वेस्टमेंट कॉरिडोर के विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई, जो मुरैना और दतिया जैसे क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री ने थल सेना अध्यक्ष से भी मुलाकात की।
Site Admin | अगस्त 31, 2024 1:30 अपराह्न
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की
