जुलाई 27, 2024 7:06 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीर जवानों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीर जवानों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित ही अग्निपथ योजना देश की ताकत बढ़ाने के साथ ही सामर्थ्यवान युवाओं को सेना से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। यह रक्षा क्षेत्र की पहली प्राथमिकता और डिफेंस रिफार्म्स का अहम कदम है। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की भावना के अनुसार प्रदेश में अग्निवीर जवानों के लिये आरक्षण के प्रावधान का निर्णय लिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला