मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें महंगाई दर को कम करने की भावना परिलक्षित होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को समर्पित बजट प्रस्तुत किया गया है। डॉ. यादव ने कहा कि कृषि उत्पादकता, रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, आर्थिक विकास, समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय पर पूरा बजट केन्द्रित है। उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्रीय बजट 2024-25 को देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है। वहीं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में विभिन्न वर्गों के कल्याण और देश के विकास की स्पष्ट झलक दिखती है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कल्याणकारी बजट के लिए वित्तमंत्री को बधाई दी है।
उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बजट को निरानाजनक करार दिया है।