मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 16, 2024 8:00 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करके प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करके प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। राज्य शासन ने इस वर्ष साढ़े तीन करोड़ लाख का विकासोन्मुखी बजट तैयार किया है। पांच साल में इसे दोगुना करने का प्रयास किया जाएगा। इन्फ्रा-स्ट्रक्चर सहित सभी क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा। मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आमदनी बढ़ी है। सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति की जिन्दगी में बदलाव लाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल इमर्जिंग मध्यप्रदेश कार्यक्रम में प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य शासन को लक्ष्य प्राप्ति के लिए ठोस निर्णय ले रही है। प्रदेश में निवेश बढ़ाया जाएगा। सभी प्रकार के निवेश को प्रोत्साहित कर रोजगार को भी बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपथ गमन और श्रीकृष्ण पाथेय योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की, ऐसे सभी स्थानों को तीर्थ स्थान बनाया जा रहा है।