प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन से पहले आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ’लाड़ली बहना योजना’ के तहत राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से बहनों के बैंक खातों में 1500 रुपये अंतरित करेंगे। श्री यादव, 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार 823 लाड़ली बहनों के खातों में 1 हजार 859 करोड़ 1 लाख 32 हजार 350 रुपये की राशि का अंतरण करेंगे। इस बार लाड़ली बहनों को नियमित किश्त 1250 रुपये के अतिरिक्त रक्षाबंधन के शगुन के रूप में 250 रूपये भी दिये जा रहे हैं। इस प्रकार प्रत्येक लाड़ली बहना को रक्षाबंधन के पूर्व 1500 रुपये मिलेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान श्री यादव महिलाओं को गैस रिफिल की राशि भी प्रदाय करेंगे और नरसिंहगढ़ में होने वाले रोड-शो में भी शामिल होंगे।
Site Admin | अगस्त 7, 2025 11:19 पूर्वाह्न
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ’लाड़ली बहना योजना’ के तहत नरसिंहगढ़ से बहनों के बैंक खातों में 1500 रुपये अंतरित करेंगे