मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 3, 2025 9:10 पूर्वाह्न

printer

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि या बाढ़ प्रभावितों को कोई कठिनाई न आने पाये

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अतिवृष्टि या बाढ़ प्रभावितों को कोई भी कठिनाई न आने पाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अतिवृष्टि वाले जिलों में अब तक 3 हजार 628 नागरिकों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया कि बारिश थमने के साथ कुछ नागरिक अपने-अपने घरों को चले गए हैं। परंतु अब भी 53 राहत शिविरों में 3 हजार  65 प्रभावितों को रखकर उन्हें सभी प्रकार की जरूरी मदद जैसे खाना-पीना दवाइयां कपड़े आदि मुहैया कराए जा रहे हैं। जल्द ही जल्द सर्वे पूरा कर पीड़ितों को उनके नुकसान की समुचित भरपाई की जाएगी। अतिवृष्टि वाले जिलों के कलेक्टर्स द्वारा अब तक 28 दशमलव 49 करोड़ रुपए राहत राशि वितरित कर दी गई है। प्रदेश में अब तक लगातार 711 मिमी वर्षा हो चुकी हैजो सामान्य से 59 प्रतिशत अधिक है। यह सामान्य से अधिक वर्षा भी कम समय में तेजी से हुई है। प्रदेश के कुल 40 जिलों में सामान्‍य से अधिक वर्षा हुई हैशेष 9 जिलों में सामान्य वर्षा एवं 2 जिलों में सामान्‍य से कम वर्षा हुई है।