मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 2, 2025 8:56 पूर्वाह्न

printer

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में विक्रमादित्य का न्याय वैचारिक समागम का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल उज्जैन में विक्रमादित्य का न्याय वैचारिक समागम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि भारतीय न्याय व्यावस्था का आरंभ वैदिक काल में हुआ, जहां सभा और समिति जैसी संस्थाओं के माध्यम से विवादों का निपटारा किया जाता था। सम्राट विक्रमादित्य के समय यह प्रणाली और अधिक सशक्त हुई। हमारे लिए आज भी उनकी न्याय प्रणाली की प्रासंगिकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। सम्राट विक्रमादित्य ने न्यायपूर्ण, निष्पक्ष और समान समाज की स्थापना की थी। प्रदेश के मुख्य न्यायाधिपJJति सुरेश कुमार कैत ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का शासन व्यवस्था प्रधान था, न कि व्यक्ति प्रधान।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला