जून 15, 2024 7:49 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कल जमशेदपुर के मानगो में फ्लाईओवर का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कल जमशेदपुर के मानगो में फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे। लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण पर दो सौ बावन करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं, एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय हो फिल्म फेस्टिवल का भी मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे। सरायकेला-जमशेदपुर में कई औऱ  कार्यक्रमों में भी वे शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के जमशेदपुर दौरे को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।