मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने गुजरात के राजकोट स्थित गेम जोन में कल हुए भीषण हादसे में कई बच्चों समेत 30 लोगों की मौत पर गहरा दुःख जताया है। सोशल मीडिया पर श्री सोरेन ने लिखा है कि हादसे की इस खबर से मन व्यथित है। मुख्यमंत्री ने सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताई हैं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Site Admin | मई 26, 2024 7:12 अपराह्न
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने गुजरात-हादसे में कई बच्चों समेत 30 लोगों की मौत पर गहरा दुःख जताया