अप्रैल 15, 2024 8:02 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले के बूथ‌ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर में पार्टी की ओर से आयोजित बूथ‌ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। श्री सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर 25 महिला और 25 पुरुष होना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सके। उन्होंने रांची में 21 अप्रैल को आयोजित उलगुलान रैली में प्रत्येक बूथ से 100 लोगों को शामिल होने का आह्वान किया।