जुलाई 1, 2024 4:25 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने तीन अरब रुपये की 396 विकास योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने हूल दिवस के मौके पर साहिबंगज के भोगनाडीह में करीब तीन अरब रुपये की 396 विकास योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 37 हजार से अधिक लाभुकों के बीच करीब 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। इससे पहले उन्होंने वीर शहीदों को नमन किया। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।