मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने लघु, कुटीर और ग्रामोद्योगों को बढ़ावा देने का पर जोर दिया है। रांची में उद्योग विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योगों से जोड़कर गरीबों, किसानों और जरूरतमंद लोगों की आय में वृद्धि लायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सिल्क और तसर उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार के अच्छे अवसर हैं। मुख्यमंत्री ने झारक्राफ्ट और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाएं। मुख्यमंत्री ने झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, जियाडा की कार्य प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
Site Admin | जून 22, 2024 4:19 अपराह्न
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने लघु, कुटीर और ग्रामोद्योगों को बढ़ावा देने का पर जोर दिया
